उत्तराखंड

पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए UKD ने सीएम को लिखा पत्र, की ये मांग,,

देहरादूनः उत्तराखंड क्रांति दल ने सरकार से पीसीएस मुख्य परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाने और गंभीर अनियमितताओं की जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने सीएम से मांग की है कि आयोग में विभिन्न परीक्षाओं में हो रही अनियमितताओं की जांच के लिए एक जांच समिति गठित की जाए ताकि भविष्य में ऐसे किसी छात्र के भविष्य के साथ खिलवाड़ ना हो सके।

शिवप्रसाद सेमवाल ने सीएम से पत्र मे  कहा  है कि हम  ध्यान राज्य में उतराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जा रही PCS मुख्य परीक्षा में राज्य के युवाओं के साथ हो रहे अन्याय की ओर ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं:

1.राज्य में 10 अगस्त 2021 को उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा के 318 पदों के संदर्भ में नोटिफिकेशन जारी किया गया था जिसकी प्रारम्भिक परीक्षा 3 अप्रैल 2022 को हुई थी।

2. इस प्रारंभिक परीक्षा में आयोग ने 6 प्रश्न गलत बनाये थे जिन्हें बाद में आयोग ने पेपर से हटा दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज

3. हालांकि उत्तराखंड राज्य नाम परिवर्तन से सम्बंधित प्रश्न, जिसका उत्तर 2006 है, आयोग ने इसका उत्तर गलत दिया जिस कारण लगभग 300 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा से वंचित हुए हैं। ये सभी अभ्यर्थी उच्च न्यायालय की शरण में गए जहॉं न्यायालय ने भी 4 जुलाई को आपने आदेश में 2006 वाले विकल्प को सही मानते हुए आयोग को अपनी उत्तरकुंजी पर पुनर्विचार करने को कहा। किंतु 4 जुलाई को माननीय उच्च न्यायालय द्वारा साफ आदेश देने के बावजूद अभी तक आयोग ने इस प्रश्न मैं अपनी त्रुटि में सुधार नहीं किया जिस कारण सैकड़ों युवा मुख्य परीक्षा से वंचित होकर बैठे हैं।

4. इसके अतिरिक्त उद्यान अधिकारी, वित्त अधिकारी और सांख्यिकी अधिकारी के पदों पर घोषित कट ऑफ में भारी मात्रा में गड़बड़ी हुई है। उद्यान अधिकारी के लिए कट ऑफ से ज्यादा मार्क्स होने के बावजूद सैकड़ों अभ्यर्थियों को प्रारम्भिक परीक्षा के परिणाम से बाहर रखा गया जिस कारण उन्हें भी उच्च न्यायालय की शरण में जाना पड़ा।

5. माननीय उच्च न्यायालय ने अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला दिया एवं BSc एग्रीकल्चर वाले विद्यार्थियों को भी मुख्य परीक्षा में शामिल करने के निर्देश लोक सेवा आयोग को दिए ।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति

6.उच्च न्यायालय द्वारा दिये गए आदेश के अनुपालन में आयोग ने 29 जुलाई एवं 1 अगस्त को कृषि स्नातकों को इन पदों के लिए योग्य मानते हुए मुख्य परीक्षा में शामिल तो किया किंतु तब जबकि मुख्य परीक्षा में मात्र 20 दिन शेष हैं।

7. इसके अतिरिक्त अन्य राज्य की महिलाओं को राज्य सेवाओं में आरक्षण से सम्बंधित विषय भी 6 अगस्त को उच्च न्यायालय में लंबित है।

8. वर्ष 2016 के बाद पूरे 6 वर्ष के पश्चात राज्य में PCS परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है किंतु सभी परीक्षाओं की तिथि जैसे Lower PCS, न्यायिक सेवा, PCS एवं समीक्षा अधिकारी की मुख्य परीक्षाएँ एक साथ एक छोटे से समयान्तराल में रखी गयी है, कई अभ्यर्थी ऐसे हैं जिहोने एक साथ 2-3 परीक्षाएं उत्तीर्ण की हैं। उनके सामने अब समस्या यह है कि वे एक साथ इन सब परीक्षाओं की तैयारी इतने कम समय में कैसे करेंगे?

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति

उपरोक्त बिंदुओं के संदर्भ में उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि

1. 20 अगस्त को प्रस्तावित PCS मुख्य परीक्षा को कम से कम 3 महीने आगे बढ़ाया जाय, चूंकि परीक्षा 6 साल के अंतराल में हुई है ऐसे में इस प्रकार जल्दबाजी से राज्य के स्थानीय युवा काफी असमंजस की स्थिति में हैं।

इसी के साथ एग्रीकल्चर के लगभग 200 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा की तैयारी हेतु मात्र 19 दिन का समय दिया गया है जो किसी भी दृष्टि से न्यायसंगत नहीं है।

2. उत्तराखंड राज्य नाम परिवर्तन वाले प्रश्न में कोर्ट के आदेशानुसार आयोग को उन सभी विद्यार्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल किया जाए जिन्होंने 2006 को सही विकल्प चुना है एवं जिनका सलेक्शन 1 या 1.5 नम्बर से रुका हुआ है।

3.आयोग में विभिन्न परीक्षाओं में हो रही अनियमितताओं की जांच के लिए एक जांच समिति गठित की जाए ताकि भविष्य में ऐसे किसी छात्र के भविष्य के साथ खिलवाड़ ना हो सके।

 

1 Comment

1 Comment

  1. mitolyn reviews

    January 27, 2026 at 11:11 PM

    **mitolyn reviews**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top