उत्तराखंड

ठेठ पहाड़ी ब्रेकिंग:टिहरी मे सड़क हादसा,स्कूटी सवार दो की मौत,,पसरा मातम,,

उत्तराखंड के टिहरी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है | यहां डंपर की चपेट में आने से दो बुर्जुगों की मौत हो गई है। मामला कीर्ति नगर कोतवाली क्षेत्र का है।

सूचना प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है, और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि दो बुजुर्ग स्कूटी से सवार होकर चौरास से कीर्तिनगर जा रहे थे। तभी चौरास सेंजो स्कूल के समीप सामने से आ रहे डंपर की चपेट में आ गए। हादसे में स्कूटी सवार दोनों बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को 108 के माध्यम से बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों घायलों ने दम तोड़ दिया है। मृतको की पहचान –जगदीश और लक्ष्मण सिंह निवासी कीर्तिनगर चौरास,चालक की पहचान 

राकेश मूल रूप से राजस्थान निवासी

271 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top