उत्तराखंड

SGRR के वीर सपूत प्रशांत सिंह को श्रद्धांजलि, विद्यालय परिवार की आंखें हुईं नम

देहरादून। एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, सहसपुर के पूर्व छात्र एवं भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह के असम में हुए विमान हादसे में शहीद होने पर विद्यालय परिसर में भावभीनी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। शोकाकुल माहौल के बीच विद्यालय परिवार ने वीर सपूत को नमन करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें 👉  तिरंगे के रंग में रंगा SGRRU, जोश और जज्बे के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

श्रद्धांजलि सभा में विद्यालय की प्रधानाचार्या शाहना रहमान, शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने शहीद प्रशांत सिंह के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प; सूचना मुख्यालय में DG बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण

प्रधानाचार्या शाहना रहमान ने कहा कि स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह एसजीआरआर परिवार का गौरव थे। उन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देकर युवाओं के सामने देशभक्ति और कर्तव्यपरायणता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनका जीवन और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू में राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, गूंजे देशभक्ति के तराने

विद्यालय परिवार ने शहीद के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा के दौरान पूरा विद्यालय परिसर भावुक हो उठा और सभी ने नम आंखों से वीर जवान को अंतिम सलाम किया।

The Latest

To Top