उत्तराखंड

सीडीएस जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि: देहरादून के इस जगह बनेगा जनरल रावत का स्मारक

देहरादून। देहरादून के कनक चौक पर जल्द ही देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की स्मृति में स्मारक बनाया जायेगा। स्मारक में उनकी मूर्ति भी लगेगी, जो करीब 12 फीट लंबी होगी।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत की स्मृति में निर्मित होने वाले स्मारक के लिए अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर स्थान का चयन किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को सैनिक कल्याण मंत्री ने स्मारक के निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू ने खोले ऑनलाइन शिक्षा के नए द्वार, यूजीसी मान्यता के साथ प्रवेश शुरू

इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि बिपिन रावत उत्तराखंड के साथ-साथ राष्ट्र के गौरव थे। उन्होंने सेना के आधुनिकीकरण और सशक्तिकरण में उनका अतुलनीय योगदान रहा है। मंत्री जोशी ने कहा कि सैनिक बहुल प्रदेश होने के नाते उत्तराखंड के प्रत्येक युवा के लिए जनरल रावत एक प्रेरणास्रोत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धरती से आसमान तक: रामगढ़ के नन्हों ने प्रकृति संग समझा अंतरिक्ष का विज्ञान

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज भूमि का चयन किया गया है और 16 मार्च को उनकी जयंती के अवसर पर इस स्मारक का लोकार्पण किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को सुनियोजित तरीके से कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में NRI की संपत्ति पर केयरटेकर का बड़ा कूटकांड!

The Latest

To Top