उत्तराखंड

दर्दनाक हादसाः हरिद्वार घूमने आए MBBS छात्रों की कार में लगी आग, तीन जिंदा जले, 3 गंभीर घायल,,

हरिद्वार: दर्दनाक हादसो का सिलसिला थम नहीं रहा है। हरिद्वार घूमने आए छात्रों की कार हादसे का शिकार हो गई है। बताया जा रहा है  कि हाईवे पर छात्रों की कार बैरिकेड्स से टकरा गई। जिससे कार में आग लग गई। हादसे में कार सवार 3 युवक जिंदा जल गए और तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम सविन बंसल की सख्ती—जनता दर्शन में 212 शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा सोनीपत में मेरठ-झज्जर नेशनल हाइवे पर हुआ। कार में 6 लोग सवार थे। सभी रोहतक से हरिद्वार घूमने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। तेज रफ्तार कार मेरठ-झज्जर हाइवे पर लगी बैरिकेडिंग से टकरा गई। जिसके बाद कार में आग लग गई। हादसे में कार सवार 3 युवक जिंदा जल गए, जबकि 3 युवक गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालयन इंस्टिट्यूट में डिजिटल क्रांति: PACS सिस्टम से बदली स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

बताया जा रहा है कि तीनों मृतक एमबीबीएस के छात्र थे और हरियाणा के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान हरियाणा के नारनौल निवासी पुलकित, रेवाड़ी के संदेश और गुरुग्राम के रोहित के रूप में हुई है। घायल छात्रों के नाम अंकित, नरवीर और सोमबीर है। तीनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज पीजीआई रोहतक में चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालयन इंस्टिट्यूट में डिजिटल क्रांति: PACS सिस्टम से बदली स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top