उत्तराखंड

दर्दनाक हादसा: स्कूटी और बाइक की जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार की मौत

नैनीताल। नैनीताल में आज बड़ा हादसा हो गया। यहां भवाली रोड पर स्कूटी और बाइक में आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी और स्कूटी सवार दोनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है जबकि मृतक का शव पंचनामा भर दिया है। मृतक व घायल नैनीताल में शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  वन विभाग मसूरी की सख्ती: बिना अनुमति कार्य पर कड़ी कार्रवाई, मुकदमा दर्ज

 

हादसा भवाली रोड पर जोख़िया के समीप दोपहर में हुआ। जानकारी के मुताबिक, लेटीबुंगा निवासी 19 वर्षीय भगवत सिंह और गोपाल सिंह अपने घर लेटीबुंगा मुक्तेश्वर से बाइक पर सवार होकर नैनीताल आ रहे थे। पाइंस से आगे जोखिया में उनकी स्कूल के छात्र की स्कूटी से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे की सूचना पर चीता कांस्टेबल शिवराज राणा मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले गए, जहां भगवत की मौत हो गई। पुलिस ने स्वजनों को हादसे की सूचना दे दी है। पुलिस के अनुसार स्कूटी सवार नाबालिग है। वह अपने घर भवाली जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम सविन बंसल ने संभाली कमान, पीएम मोदी के दौरे को लेकर देहरादून में हाई अलर्ट
115 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top