उत्तराखंड

एसआरएचयू जॉलीग्रांट में खेलों का रोमांचक समापन, खिलाड़ियों ने जीते कई गोल्ड मेडल

जॉलीग्रांट। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू), जॉलीग्रांट में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का भव्य समापन हो गया। विभिन्न एथलेटिक्स और खेल स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिभा का दमखम दिखाया। समापन समारोह में विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना और कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
100 मीटर फर्राटा दौड़ में स्कूल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के कार्तिक भट्ट और स्कूल ऑफ बायोसाइंस की वंदना पंवार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। 200 मीटर दौड़ में नर्सिंग कॉलेज के आदित्य यादव और खुशी सैनी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि 400 मीटर दौड़ में एसएसटी के ऋषभ बिष्ट और सोनाली नेगी विजेता रहे।
लॉन्ग जंप स्पर्धा में भी ऋषभ बिष्ट और सोनाली नेगी ने बेहतरीन प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीता। गोला फेंक में पियूष चंदेल और तनीषा रावत विजेता रहे, जबकि चक्का फेंक प्रतियोगिता में अभिषेक रावत और साक्षी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
बैडमिंटन एकल वर्ग में एमबीबीएस के चरक थपलियाल और अनन्या त्रिपाठी ने गोल्ड मेडल जीता। बैडमिंटन डबल्स बालक वर्ग में चरक थपलियाल और शौर्य कपूर की जोड़ी विजेता रही, जबकि बालिका वर्ग में मुस्कान यादव और अनन्या त्रिपाठी ने बाजी मारी।
टेबल टेनिस की विभिन्न स्पर्धाओं में निष्ठा सिंह, सृष्टि शर्मा, नामित और अंश कपूर ने गोल्ड मेडल जीते। कैरम प्रतियोगिता में सीता, अभिषेक रावत, रोहन सिंह पंवार, रेशव रमोला, रिया और सलोनी कृषाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शतरंज में मुदित और आशि गुप्ता विजेता रहे।
टीम स्पर्धाओं में एचआईएमएस ने क्रिकेट (बालक) तथा बास्केटबॉल (बालक व बालिका) में जीत दर्ज की। नर्सिंग कॉलेज ने फुटबॉल और वॉलीबॉल की बालिका वर्ग प्रतियोगिताओं में बाजी मारी। स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज ने फुटबॉल के बालक वर्ग में और एसएसटी की टीम ने क्रिकेट के बालिका वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में स्टूडेंट्स अफेयर्स एंड वेलफेयर के निदेशक डॉ. विनीत महरोत्रा, डॉ. नेहा शर्मा, परिणीता, कृष्णानंद उनियाल, चंदन कुमार सहित कई फैकल्टी सदस्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम सविन बंसल के जनता दर्शन में 170 फरियादियों की सुनी पुकार, कई मामलों में मौके पर ही राहत

The Latest

To Top