उत्तराखंड

Breaking; देहरादून में सोशल मीडिया सिलेब्रिटी बॉबी कटारिया के खिलाफ केस दर्ज, ये है मामला,,

देहरादूनः हमेशा  सुर्खियों में रहने वाले यूट्यूबर बॉबी कटारिया पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। देहरादून में बीच सड़क पर कुर्सी रखकर शराब पीते हुए उसकी ‘दादागीरी’ वाले वीडियो की वजह से अब उस पर केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि डीजीपी अशोक कुमार के आदेश पर आज गुरुवार को यूट्यूबर बॉबी कटारिया के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  24 लाख की साइबर ठगी का पर्दाफाश — सोहन लाल रतूड़ी निवासी हिंडोलाखाल को मिला न्याय, बिहार से आरोपी गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बुधवार को यूट्यूबर बॉबी कटारिया बीच सड़क पर ही कुर्सी डालकर जाम छलकाने लगा। उसके कुछ साथी वाहनों को दोनों ओर रोककर वीडियो भी बनाने लगे। बैकग्राउंड में गाना भी दादागिरी वाला चल रहा है। यह वीडियो वायरल किया तो पुलिस मुखिया के ही हाथ पड़ गया। उन्होंने मामले में जांच कर यूट्यूबर पर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम की सख्ती से टूटा कब्जे का किला — 15 साल बाद मिला विस्थापित परिवार को न्याय

बताया जा रहा है कि आज गुरुवार को यूट्यूबर बॉबी कटारिया के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है।  इतना ही नहीं उत्तराखंड पुलिस ने बॉबी कटारिया के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 41A का नोटिस जारी किया है. साथ ही जल्द से जल्द पुलिस के सामने पेश होने की हिदायत दी है।

बॉबी कटारिया एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। वह हरियाणा के गुरुग्राम का रहने वाला है। इंस्टाग्राम पर उसके 6 लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं। बॉडी बिल्डिंग का शौक रखने वाला कटारिया खुद को सोशल वर्कर बताता है। कटारिया गुरुग्राम के बसई गांव का है और सोशल मीडिया पर बहुत ऐक्टिव रहता है। उसका असली नाम बलवंत कटारिया है। वह युवा एकता फाउंडेशन नाम का एक एनजीओ चलाता है।

151 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top