उत्तराखंड

मौसम: आज शाम यंहा होगी बरसता, विभाग का है अनुमान…

देहरादून: उत्तराखंड के पांच जिलों में रविवार 12 जून को बारिश के आसार हैं। शेष जिलों में मौसम साफ रहेगा। वहीं 15 जून से बारिश में बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में रविवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में फिजियोथेरेपी के भविष्य पर विशेष कार्यशाला, इंटर्न्स को मिला करियर मार्गदर्शन

13 और 14 जून को प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। जबकि, 15 जून से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 15 जून के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने, तीव्र बौछार पड़ने के साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अंदेशा जताया गया है। मौसम विभाग ने एहतियात बरतने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  महापौर शंभू पासवान और आयुक्त गोपाल राम बिनवाल का दावा—अप्रैल से गोविंद नगर डंपिंग ग्राउंड में नहीं डाला जाएगा कचरा

मौसम: आज शाम यंहा होगी बरसता, विभाग का है अनुमान…

68 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top