उत्तराखंड

उत्तरकाशी में बच्ची और प्रसूता की मौत पर राज्य महिला आयोग ने लिया संज्ञान, अध्य्क्ष ने दिए जांच के आदेश,,

पुरोला: उत्तरकाशी की घटना नवजात शिशु को कोख में ही मार दिया , पुरोला , अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी चूक ‘ एवं दिनांक 01 अगस्त 2022 नौगांव , उत्तरकाशी की घटना ‘ एक और बच्ची और प्रसूता दोनों ने ही खोई अपनी जान , कौन लेगा सुद का वीडियो फेसबुक , सोशियल साईट पर वायरल हो रहा है । उक्त मामलो में उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कण्डवाल ने फेसबुक सोशल साईट व विभिन्न दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के सम्बन्ध में उपरोक्त प्रकरण पर संज्ञान लिया गया है। उन्होंने तत्काल जिलाधिकारी उत्तरकाशी को पत्र लिख कर व मामलो में जांच व कार्यवाही के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज

उन्होंने कहा कि उपरोक्त दोनों ही घटनायें शर्मनाक हैं एवं अस्पताल के चिकित्साधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा गर्भवती महिलाओं के प्रति घोर लापरवाही को दर्शाती हैं , जो अत्यन्त चिन्ता का विषय है । उनके द्वारा डीएम को कहा गया कि निम्न प्रकरणों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पीड़िता के परिवार के साथ व्यक्तिगत रूप से सम्पर्क कर एवं प्रकरण पर त्वरित जाँच / कार्यवाही करते हुए आयोग को अवगत करवाने का कष्ट करें ।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति

आयोग द्वारा निम्न पत्र की प्रति मुख्य चिकित्सा अधिकारी , उत्तरकाशी को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की गई थी। उक्त प्रकरण में जिलाधिकारी द्वारा निम्न रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है। जो की जिलाधिकारी को मुख्यचिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रस्तुत की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top