Sports

ठेठ पहाड़ी:पहाड़ की हुनरबाज बेटियों का जलवा,क्रिकेट मे जमाई धाक

देहरादून। उत्तराखंड में प्रतिभा की कमी नहीं है। यहां के युवा हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। और बात उत्तराखंड की बेटियों की हो तो यहां की बेटियों ने सेना, बॉलीवुड जगत से लेकर खेलों में भी अपने हुनर का डंका बजा रही हैं। इसी कड़ी में एक और बेटी ने क्रिकेट के मैदान से सबका दिल जीता है। इससे पहले भी एकता बिष्ट, मानसी और स्नेहा राणा ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम में धाक जमाई है। अब नंदनी कश्यप ने भारतीय अंडर-19 टीम के लिए चयनित होकर देवभूमि का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री दरबार साहिब में उमड़ी आस्था की भीड़, श्री झण्डा साहिब पर झुके हजारों शीश

 

बता दें कि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की अंडर-19 टीम की खिलाड़ी नंदनी कश्यप का चयन भारतीय अंडर-19 टीम के लिए हुआ है। नंदनी कश्यप का चयन बतौर विकेटकीपर- बल्लेबाज हुआ है। नंदनी 27 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच टी-20 मैचों की शृंखला में भारतीय जर्सी में खेलती नजर आएंगी। नंदनी इस शृंखला से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने जा रही हैं। नंदनी कश्यप अपने परिवार संग देहरादून की नेहरू कालोनी में रहती हैं। नंदनी कश्यप ने क्रिकेट की बारीकियां क्रिकेट कोच रवि नेगी से सीखी हैं। इन दिनों नंदनी अपने खेल को और बेहतर करने के लिए खूब मेहनत भी कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  श्री दरबार साहिब में उमड़ा आस्था का सागर, श्री झण्डे जी पर झुके लाखों शीश
1 Comment

1 Comment

  1. mitolyn reviews

    January 26, 2026 at 3:17 AM

    **mitolyn reviews**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top