उत्तराखंड

सदन में गूंजा अंकिता मर्डर केस का मुद्दा, CBI जांच न कराए जाने को लेकर विपक्ष ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप तो मंत्री ने दी ये सफाई

देहरादून। अंकिता हत्याकांड मामले को लेकर पूरे उत्तराखंड में उबाल है। मामले को लेकर लगातार सियासत भी गर्मायी हुई है। हत्याकांड की जांच को लेकर विपक्षी पार्टी लगातार धामी सरकार को घेर रही है। सड़क से लेकर सदन तक विपक्ष सरकार पर हमलावर रही। विधानसभा सत्र के दूसरे दिन भी विपक्ष ने इस मामले में सीबीआई जांच न करवाने को लेकर सवाल उठाए।  वहीं इन सवालों के जवाब में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भी सफाई दी है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट का विस्तार: पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ, सरकार हुई और मजबूत

 

दरअसल, अंकिता हत्याकांड पर जनता और विपक्ष लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहा है। सत्र के दूसरे दिन भी विपक्ष ने सदन में ये मुद्दा उठाया गया। अंकिता हत्याकांड पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। प्रीतम सिंह ने कहा कि अंकिता भंडारी केस में पूरी सरकार ही घेरे में है। इस वजह से सरकार सीबीआई जांच से बचना चाहती है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में NRI की संपत्ति पर केयरटेकर का बड़ा कूटकांड!

 

इसके जवाब में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि यदि हाईकोर्ट सीबीआई जांच करने के निर्देश जारी करता है तो यह सीबीआई जांच जरूर होगी। प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि क्योंकि यह मामला इस वक्त न्यायालय में विचाराधीन है, इसके चलते सरकार वहीं कर सकती है, जो आदेश न्यायालय द्वारा दिए जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अचानक बजे मोबाइल फोन, ‘बेहद गंभीर चेतावनी’ ने मचाया हड़कंप
69 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top