उत्तराखंड

पसीने छुटाने लगी मार्च में गर्मी, पारा 30 डिग्री पार, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

उत्तराखंड में ज्यादातर क्षेत्रों में शुष्क मौसम के बीच तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। मार्च शुरू होने के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में पारा भी मार्च करने लगा है। इस साल पहली बार कई शहरों में तापमान ने 30 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार किया। जो कि सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक है। जिससे दिन में पसीने छुटाने वाली गर्मी महसूस की गई। ऐसे में चटख धूप में चुभने वाली गर्मी महसूस की जा रही है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम ठिठुरन बरकरार है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

 

दून में सामान्य से पांच डिग्री अधिक बढ़ा पारा 

दून में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक पहुंच गया है। जबकि, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।

यह भी पढ़ें 👉  गुरु पूर्णिमा पर श्रीमहंत देवेंद्र दास जी ने दिया अध्यात्म का संदेश, कहा – “गुरु ही जीवन का प्रकाश हैं”

 

शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। जिससे सुबह और शाम के तापमान में 18 डिग्री सेल्सियस से अधिक का अंतर आ सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है।

 

चार जिलों में हल्‍की बारिश के आसार 

यह भी पढ़ें 👉  भारत की पहली वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज परियोजना का सफल संचालन, THDC ने बढ़ाया देश का मान

वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। जिससे तापमान में और वृद्धि हो सकती है। जबकि, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं हल्की वर्षा के भी आसार हैं।


Warning: Undefined variable $html in /home/u191003374/domains/thethpahadi.in/public_html/wp-content/plugins/custom-banners/custom-banners.php on line 473

The Latest


Warning: Undefined variable $html in /home/u191003374/domains/thethpahadi.in/public_html/wp-content/plugins/custom-banners/custom-banners.php on line 473
To Top