उत्तराखंड

सर्द मौसम में भी धधके रहे जंगल, झुलसे पहाड़, लाखों की वन सम्पदा स्वाहा

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में 15 फरवरी से फायर सीजन की शुरूआत होती है, लेकिन फायर सीजन से पहले ही सर्द मौसम में भी अब जंगल धधकना शुरू हो गए हैं। इस बार कम बारिश और बरफबारी के चलते सीजन से पहले ही पहाड़ों में जंगल झुलस रहे हैं। रुद्रप्रयाग के अलग-अलग क्षेत्रों से दावानल की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड स्वास्थ्य मंत्रालय की पहल को मिली रफ्तार, मंत्री सुबोध उनियाल ने ABDM को बताया गेम चेंजर

बता दें कि जिले की मद्महेश्वर घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों के बाद अब नमोली क्षेत्र के जंगल भी भीषण आग की चपेट में आ गए हैं। नमोली क्षेत्र के जंगलों में आग लगने से लाखों की वन सम्पदा स्वाहा होने के साथ जंगलों में निर्भीक विचरण करने वाले जीव-जन्तुओं के जीवन पर भी खतरा मंडराने लगा है। यदि समय रहते जंगलों में लगी आग पर काबू नहीं पाया गया तो जंगलों में लगी भीषण विकराल रूप धारण कर सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. सिद्धार्थ कुडियाल का खुलासा: गर्मियां शरीर का नेचुरल रिचार्ज सिस्टम

उधर, रेंज अधिकारी उदय सिंह रावत का कहना है कि नमोली क्षेत्र के जंगलों में आग लगने की सूचना मिलते ही आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग की टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो गयी है। आग पर काबू पाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वन विभाग मसूरी की सख्ती: बिना अनुमति कार्य पर कड़ी कार्रवाई, मुकदमा दर्ज

The Latest

To Top