उत्तराखंड

सजग: मुस्तैद हुआ मणिकनाथ रेंज का वन विभाग, रेंजर पुंडीर के नेतृत्व में काबिंग कर रही टीम,,

देवप्रयाग। टिहरी के ग्राम दयूका हिण्डोलाखाल देवप्रयाग में गुलदार की दहशत बनी हुई है। क्षेत्र में गुलदार पालतू पशुओ को शिकार बना रहा है। जिस कारण लोगों में खौफ का माहौल है। गुलदार के आतंक से परेशान लोगों से वन विभाग से मदद की गुहार लगाई है। ग्राम प्रधान की सूचना पर क्षेत्र में पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को गुलदार से बचने के उपाय बताएं है।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति

वन क्षेत्राधिकारी देवेंद्र पुंडीर ने ग्रामीणो से मिलकर डोर टू डोर अभियान द्वारा उनकी समस्या सुनी तथा ग्रामीणों को लाइट की व्यवस्था रखने, चारो ओर झाड़ी सफाई के लिए आगाह किया। साथ ही फॉक्स लाइट लगाकर गुलदार को आबादी क्षेत्र में प्रवेश से रोकने के उपाय बताए। (फाक्स लाइट एक ऐसा प्रकाश उत्पन्न करता है जिससे गुलदार अपना मार्ग बदल देता है ) इसके साथ ही कैमरा ट्रैप भी लगाये गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज

बताया जा रहा है कि इस दौरान उपजिलाधिकारी सोनिया पंत के आदेश पर वन क्षेत्राधिकारी  देवेन्द्र पुण्डीर, तहसीलदार मानवेन्द्र बर्तवाल आर आर टी (रेपिड रिस्पांस टीम),क्यू आर टी (क्विक रिस्पांस टीम) द्वारा गाँव में जन संवाद कर लोगों को सावधानी बरतने का सुझाव दिया जा रहा है वहीं वन क्षेत्राधिकारी ने मौके पर QRT को निर्देश दिये कि आगामी 15 दिनों तक बेस कैम्प बनाकर प्रभावित क्षेत्र में नियमित गस्त करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top