उत्तराखंड

कवायद: जल्द बहुरेंगे ऋषिनगरी के पार्क, मेयर अनिता ममगांई ने कही ये बात…

ऋषिकेश। MDDA द्वारा शहर के पार्कों के जीर्णोद्धार के लिए की जा रही कवायद का नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को पार्कों की खूबसूरती के साथ संसाधन बढ़ाने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।शनिवार की दोपहर बेहद गर्म मौसम के बीच मेयर गंगा नगर क्षेत्र में स्थित पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए एम डी डी ए द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करने पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  श्री झंडे जी के दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब, दूनवासियों से गुलजार हुआ दरबार साहिब

इस दौरान समय अवधि में कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि वैसे तो पार्क हर मौसम में लोगों को सुकून देते हैं, लेकिन गर्मी के मौसम में इनकी अहमियत और बढ़ जाती है। इस दौरान बच्चों की छुट्टियां भी हो जाती हैं। ऐसे में लोगों के साथ थकान मिटाने के अलावा गर्मी से राहत के लिए महिलाएं एवं बच्चे यहां आते हैं। बच्चों के लिए सुविधायुक्त पार्क मनोरंजन का केंद्र बन सके इसके लिए पार्कों का सौंदर्यीकरण आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  शुभ संयोगों की छाया में 19 मार्च से आरंभ होगी चैत्र नवरात्रि, पालकी पर विराजकर आएंगी जगतजननी:आचार्य दैवज्ञ

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्क का सौंदर्यकरण कराने तथा पार्क में नए झूले एवं लाइट्स के कार्य शीघ्र सुचारू कराने का आश्वासन मौके पर मौजूद क्षेत्र के लोगों को दिया। इसके अलावा उन्होंने पार्क की साफ-सफाई के अलावा पार्क में नए फूल व पौधे लगाए जाने की भी बात कही। इस दौरान ऐई आनंद मिश्रवान,पार्षद उमा बृजपाल राणा , बृजपाल राणा ,अनिल ध्यानी , कमलेश जैन, धीरेंद्र कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  श्री झंडे जी के दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब, दूनवासियों से गुलजार हुआ दरबार साहिब
122 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top