देश

जायका:संग्राम सिंह का स्वादिष्ट ढाबा,शिमला मे पर्यटकों को खूब भाता

शिमला। आप गर्मियों की छुट्टियां बिताने हिमालयी राज्यों की ओर रुख करते हैं। जरुरी सामान भी साथ मे ले आते हैं। बस एक ही टेंशन बनी रहती है की लजीज और जायकेदार खाना मिल जाय तो आनंद आ जाय। तो चलिए अगर आप हिमाचल राज्य के शिमला आने की तैयारी कर रहे हैं तो जरुरी सामान अपने साथ लाएं जायकेदार भोजन का पता हम बता देते हैं।

 

यह है संग्राम सिंह का ढाबा संग्राम सिंह का ढाबा शिमला में इतना मशहूर है कि जायके कि परख रखने वाले लोग माल रोड पर ढूंढते हुए संग्राम सिंह के ढाबे तक पहुंचते हैं। जैसे ही ढाबे पर पहुंचते हैं संग्राम सिंह लजीज व्यंजनों के साथ साथ अपने अलग ही अंदाज में आने वाले लोगों का स्वागत करते हैं। पर्यटको का कहना है कि यदि शिमला आकर संग्राम सिंह के ढाबे पर खाना नहीं खाया तो समझो शिमला आये ही नहीं।

हंसमुख संग्राम सिंह के ढाबे की खास बात यह है कि उनके यहां खाना हमेशा ताजा मिलता है। फिर देर किस बात की शिमला चले आइये और संग्राम सिंह के ढाबे पर जायकेदार भोजन का आनंद लीजिये।

 

SGRRU Classified Ad
SGRRU Classified Ad

The Latest

To Top