उत्तर प्रदेश

कमान:धामी सरकार के ‘ट्रबलशूटर’ सुबोध—अब सदन की बागडोर भी संभालेंगे

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में अपनी पैनी समझ, सधी हुई रणनीति और संकटमोचक छवि के लिए जाने जाने वाले कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को धामी सरकार ने एक और बड़ा दायित्व सौंपा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण में प्रस्तावित विधानसभा सत्र से पहले उन्हें संसदीय कार्य मंत्री का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज

 

वन मंत्री के रूप में अपने ठोस निर्णयों और बेदाग कार्यशैली से अलग पहचान बनाने वाले सुबोध उनियाल अब सदन में सरकार की नीतियों और विधेयकों को आगे बढ़ाने की कमान संभालेंगे। यह पद प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली था, जबकि विधानसभा सत्र में संसदीय कार्य मंत्री की भूमिका सरकार की दिशा और धार तय करने में अहम होती है।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति

 

राजनीतिक गलियारों में सुबोध उनियाल को हमेशा से धामी सरकार का भरोसेमंद संकटमोचक माना जाता रहा है। उनके अनुभव, संयम और कुशल नेतृत्व से उम्मीद है कि आगामी सत्र में वे विपक्ष की हर चाल का जवाब देने के साथ-साथ सरकार के विधायी एजेंडे को मजबूती से पारित कराएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति

 

 

The Latest

To Top