उत्तराखंड

4600 ग्रेड-पे को लेकर फिर फूटा पुलिसकर्मियों के परिजनों का गुस्सा, सरकार को दिया एक हफ्ते का अल्टीमेटम…

उत्तराखंड में पुलिसकर्मियों की 4600 ग्रेड पे मामला एक बार फिर तूल पकड़ता दिख रहा है। पुलिसकर्मियों के परिजनों ने सरकार को एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों के परिजनों ने सरकार को एक हफ्ते के भीतर ग्रेड पे पर शासनादेश जारी करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने कोर्ट की शरण लेने की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्र में बड़ा दांव खेलेंगे धामी, पांच मंत्रियों की ताजपोशी तय

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड सरकार ने पुलिसकर्मियों के लिए 4600 ग्रेड पे की घोषणा की थी। यह भी आश्वस्त किया था कि जल्द ही इसका शासनादेश जारी कर दिया जाएगा, लेकिन अभी तक पुलिसकर्मियों का ग्रेड पे नहीं बढ़ाया गया है और ना ही इसका जीओ जारी किया गया है। इतना ही नहीं उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के दौरान भी यह मुद्दा उठाया गया। लेकिन अभी तक कोई शासनादेश जारी न होने से पुलिसकर्मियों के परिजन नाराज है।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्र में बड़ा दांव खेलेंगे धामी, पांच मंत्रियों की ताजपोशी तय
60 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top