उत्तराखंड

हैरत:ज़ब दुल्हन ने ससुराल की दहलीज से अंदर जाने को कर दिया इंकार,, पढ़िए,मांजरा

इन दिनों शादियों का सीजन है। ऐसे में कई मामले सामने आ रहे है। हल्द्वानी में एक दूल्हा शराब के नशे में टल्ली होकर शादी करने पहुंचा। यह खबर अभी लोगों की जुबां से उतरी नहीं कि खबर ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर से आ गई। जहां शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन गाड़ी से नीचे नहीं उतरी और बैरंग अपने घर लौट आयी। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में इस शादी की चर्चा है।

पूरा मामला बाजपुर के दोराहा चैकी क्षेत्र के रम्पुरा शाकर गांव का है। एक युवक का निकाह मुरादाबाद के भगतपुर क्षेत्र के एक गांव की युवती से तय हुई थी। शनिवार को दूल्हा पक्ष के लोग बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे। पूरी रस्मों के साथ निकाह किया गया। इसके बाद रविवार सुबह बेटी को परिजनों ने दूल्हे के साथ भीगी पलकों के साथ विदा भी कर दिया। दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर अपने घर बाजपुर पहुंचा तो हंगामा शुरू हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  धरती से आसमान तक: रामगढ़ के नन्हों ने प्रकृति संग समझा अंतरिक्ष का विज्ञान

इधर दूल्हे के घर सभी लोग दुल्हन का इंतजार कर रहे है। जैसे ही बारात घर पहुंची तो लोग दुल्हन को घर के अंदर ले जाने को कार से उतारने लगे तो दुल्हन ने मना कर दिया। जिसके बाद से भौचक्के रह गये। दुल्हन ने कार से उतरने से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन की बातें सुन दूल्हा पक्ष हैरान रह गया। जब इसका कारण दूल्हे पक्ष के लोगों ने जानना चाहा तो जवाब सुन सभी दंग रहे गये।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट का विस्तार: पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ, सरकार हुई और मजबूत

दुल्हन का कहना था कि उसकी शादी किसी और से तय हुई थी, लेकिन शादी किसी और से कर दी गई। दूल्हा पक्ष के लाख समझाने के बाद भी दुल्हन ने कार से उतरने को तैयार नहीं हुई, जिसके बाद दूल्हन अपने मायके वापस लौट गई। इधर दुल्हन के मायके पहुंचने पर दुल्हन पक्ष के लोग भी हैरान हो गये। सभी ने दुल्हन से पूछा तो उसने बताया कि उसका निकाह जिस लड़के के साथ तय हुआ था, निकाह करने वाला शख्स दूसरा है। उसकी शादी किसी दूसरे लड़के से करा दी गई है। कार में बैठने के बाद जब उसने शौहर का चेहरा देखा तो तब इसका पता चला। दुल्हन की बातें सुनकर दुल्हन के माता-पिता भी हैरान रह गये। इसके बाद पंचायत बुलाई गई, जिसमें हुए निर्णय के बाद दूल्हे ने दूल्हन पक्ष की ओर से मिले गहने और सभी सामान वापस कर दिए और दोनों अपने-अपने घरों को चले गए।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में NRI की संपत्ति पर केयरटेकर का बड़ा कूटकांड!
300 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top