उत्तराखंड

नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म मामले में एक्शन में महिला आयोग , SSP को दिए ये सख्त निर्देश,,

रानीपोखरी निवासी नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले के जानकारी में आते ही महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कण्डवाल ने इस प्रकरण पर संज्ञान लेते हुए तत्काल एसएसपी से बात की और मामले में शीघ्रता से कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मामले का होना चिंता का विषय है। जिसमें एसपी देहात द्वारा बताया गया कि मामले को प्राथमिकता से लेते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है । जबकि एक अभी भी फरार है । जिसकी तलाश हेतु पुलिस दबिश में जुटी हुई है ।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज

एसपी देहात ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है । उन्होंने बताया कि रानीपोखरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक महिला द्वारा बेटी के अपहरण को लेकर तहरीर दी गई थी । जिसमें एक ठेकेदार और उसके दोस्त पर नाबालिग बेटी के अपहरण का आरोप लगाया गया था ।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति

महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कण्डवाल ने निर्देश देते हुआ कहा कि तहरीर देने वाली महिला और पीड़ित बालिका की सुरक्षा का भी पुलिस पूर्ण ध्यान रखे। साथ ही उन्होंने 1 सप्ताह के भीतर इस मामले की जांच कर रिपोर्ट आयोग को भेजने के भी निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज
1 Comment

1 Comment

  1. mitolyn official

    January 27, 2026 at 12:53 PM

    **mitolyn official**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top