उत्तराखंड

सफ़लता:SDRF ढालवाला ने ढूंढ निकाला एक शव, दो की तलाश जारी,,,

ऋषिकेश। गंगा में नहाते वक्त तपोवन के नीम बीच पर तीन युवक तेज धाराओं की चपेट में आकर 4 दिन पूर्व डूब गए थे। उक्त तीनों युवक जन्मदिन की पार्टी मनाने गंगा में पहुंचे थे। युवकों की तलाश में पिछले 4 दिनों से inspector कवीन्द्र सजवाण के नेतृत्व में SDRF की टीम गंगा की ख़ाक छान रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति

आज तेज बरसात होने के चलते भी टीम रेस्क्यू में जुटी हुई थी कि एक युवक का शव टीम ने बैराज जलाशय से बरामद कर लिया। जिसकी शिनाख्त युवक के परिजनों के द्वारा कर ली गई है। इंस्पेक्टर सजवाण ने बताया कि युवक की शिनाख्त वत्सल बिष्ट पुत्र महेंद्र विष्ट निवासी गुमानिवाला के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज

बताया कि डूबे अन्य दो की तलाश में भी टीम रेस्क्यू में जुटी है। एस डी आर एफ सर्चिंग टीम में हेड कॉन्स्टेबल लाल सिंह,मातबर सिंह,सुमित तोमर,सागर सिंह,पंकज सिंह,दीपक जोशी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज
30 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top