उत्तराखंड

रोड शो:बलूनी ने कहा कांग्रेस नहीं आने वाली, जनता विकास के लिए भाजपा को लाएगी

पौड़ी। संसदीय क्षेत्र मे इन दिनों भाजपा का बोलबाला बना हुआ है। हर तरफ भगवा रंग मे रंगा संसदीय क्षेत्र देखकर जनता का साफ रुख इस बार भी भाजपा को ही संसदीय सीट पर कब्जा करवाने का मन लग रहा है।

इस बीच आज लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी लगातार जनता के बीच पहुंचकर सिर्फ गढ़वाल के विकास के लिए वोट मांगने की अपील मांगते हुए नजर आ रहे हैं। बलूनी के लिए जंहा युवा वर्ग से ज्यादा प्यार देखने को मिल रहा है वंही बुजुर्गो का आशीर्वाद भी उन्हें तस्वीरों मे देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय फेकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम, शोध क्षमताओं पर वैश्विक मंथन

गढ़वाल के विकास का स्लोगन चरितार्थ करने की बात करने वाले अनिल का पूर्व से ही गढ़वाल के प्रति एक विशेष स्नेह रहा है उन्होंने गढ़वाल के विकास मे मील का पत्थर साबित होने वाली कई कल्याणकारी योजनाओ का क्रियान्वयन अपने राजयसभा सांसद रहने के दौरान भी किया। यमकेश्वर के स्वर्गआश्रम क्षेत्र मे आज हजारों की संख्या मे उनका भव्य स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तर-क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय हॉकी में गुरुकुल कांगड़ी का दबदबा, पटियाला को 3–0 से हराया

उन्होंने कहा कि पूरा देश मोदी का परिवार है और उनके 10 वर्षों के स्वर्णिम कार्यकाल की बदौलत 400 से अधिक सीटें भाजपा के पक्ष में आएंगी। कहा कि भाजपा के पास नीति भी है, नियत भी है और नेतृत्व भी है। कहा कि पीएम मोदी जी के करिश्माई नेतृत्व ने देश और विदेशों में भारत को जगतगुरु बनाने की दिशा बनाने का काम किया है।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय फेकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम, शोध क्षमताओं पर वैश्विक मंथन

SGRRU Classified Ad

The Latest

To Top