उत्तराखंड

Accident: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसा, पांच लोग घायल…

टिहरी: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला खत्म होने का नाम नही ले रहा है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां कार और ट्रक की भीषण भिडंत में पांच लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कार सवार लोग केदारनाथ दर्शन करने जा रहे थे। रास्ते में शिवपुरी के समीप हादसा हो गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम सविन बंसल के निर्देश पर गैस की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, 17 एजेंसियों पर छापा, 19 सिलेंडर जब्त

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऋषिकेश- बदरीनाथ मार्ग पर शुक्रवार की सुबह करीब 4:15 बजे एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुँची चौकी से 108 एंबुलेंस की मदद से कार सवार की घायल यात्रियों को एम्स ऋषिकेश भिजवाया है। वहीं कार के परखच्चे उड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  श्री झंडे जी के दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब, दूनवासियों से गुलजार हुआ दरबार साहिब

बताया जा रहा है कि घायलों की पहचान अजय (22 वर्ष) निवासी सांभली, थाना निड्डू, करनाल, हरियाणा, विनोद (32 वर्ष) जोरासी, समाल, हरियाणा, रामजीलाल 23 वर्ष निवासी साई कालोनी, जाटन रोड, पानीपत हरियाणा, सौरभ (22 वर्ष) निवासी सांभली, थाना निड्डू, करनाल, हरियाणा, आकाश (22 वर्ष) निवासी मीरा संधारी,करनाल, हरियाणा के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  शुभ संयोगों की छाया में 19 मार्च से आरंभ होगी चैत्र नवरात्रि, पालकी पर विराजकर आएंगी जगतजननी:आचार्य दैवज्ञ

Accident: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसा, पांच लोग घायल…

97 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top