उत्तराखंड

ऋषिकेशः तंबाकू के दुष्प्रभाव बताने के लिए जन जागरूकता रैली का होगा आयोजन…

ऋषिकेशः 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस है। इस अवसर पर लोगों को जागरूक करने के लिए तंबाकू के दुष्प्रभाव बताने के लिए जन जागरूकता रैली का आयोजन किया जायेगा। रैली में डीबीएस इंटर कॉलेज, शीशमझाड़ी , मुनिकीरेती, लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल भाग लेंगे।

रैली को खण्ड शिक्षाधिकारी नरेंद्रनगर ओपी वर्मा हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रैली में कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक आदि भाग लेंगे। और तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति आम जन को जागरूक करेंगे। लोगों को समझाया जाएगा कि नशा ऐसी कुरीति है जिसने बहुत सारे घर बर्बाद करके रख दिए तथा राज्य की जवानी को खतरे में डाल दिया है। अगर समय रहते नशे के चलन को नहीं रोका गया तो ये राज्य की जवानी को खोखला कर देगा।

 

 

93 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top