उत्तराखंड

पहाड़ों पर बारिश से नहीं राहत, अलर्ट जारी, लैंडस्लाइड के बाद ऋषिकेश- बदरीनाथ हाईवे बंद

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज भी भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तराखंड में 27 अगस्त तक बारिश का क्रम जारी रहने वाला है, जिसके बाद उत्तराखंड में मानसून कमजोर पड़ना शुरू हो जाएगा।

भूस्खलन से कई मार्ग बाधित 

वहीं टिहरी के बगड़धार में भारी मलबा आने से गंगोत्री राजमार्ग तीन दिन से अवरुद्ध है। वर्षा के कारण राजमार्ग को खोलने में मुश्किलें बनी हैं। चमोली में बदरीनाथ हाईवे कई स्थानों पर खतरनाक बना हुआ है। यमुनोत्री हाईवे में भी नए भूस्खलन जोन उभर आए हैं। पिथौरागढ़ में तवाघाट हाईवे धारचूला में बाधित है। इसके कारण नेपाल और चीन सीमा से लगे 60 से अधिक गांवों का संपर्क कटा है।

यह भी पढ़ें 👉  धरती से आसमान तक: रामगढ़ के नन्हों ने प्रकृति संग समझा अंतरिक्ष का विज्ञान

भूस्खलन से ऋषिकेश- बदरीनाथ हाईवे बंद

उधर, ऋषिकेश में भूस्खलन से ऋषिकेश श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन धारा के पास मलबा आने से यह मार्ग अवरुद्ध हो गया। बदरीनाथ हाईवे पर जाने वाले वाहनों को तपोवन चेक पोस्ट पर रोका गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में NRI की संपत्ति पर केयरटेकर का बड़ा कूटकांड!

चौथे दिन खुला गंगोत्री हाईवे

टिहरी में ऋषिकेश – गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नरेंद्रनगर के पास बगड़धार में यातायात हेतु सुचारू कर दिया गया है। बीते 22 अगस्त से राजमार्ग भारी भूस्खलन होने के कारण बंद था। मार्ग को खोलने के लिये लगातार कार्य चल रहा था, जिसके बाद आज सुबह मार्ग खोला जा सका।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट का विस्तार: पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ, सरकार हुई और मजबूत

The Latest

To Top