बॉलीवुड

राजू श्रीवास्तव का हेल्थ बुलेटिन आया सामने, परिवार ने कहा- अफवाहों पर ना दें ध्यान,,

बॉलीवुड फिल्मों के कलाकार और कॉमिक आर्टिस्ट राजू श्रीवास्तव पिछले कुछ दिनों से दिल्ली से एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। राजू को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही है। ऐसे में अब उनके परिवार ने राजू की हालत को लेकर सोशल मीडिया के जरिए हेल्थ अपडेट दिया है और गुजारिश की है कि अफवाहों पर ध्यान ना दें।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राजू श्रीवास्तव को जिम में एक्सरसाइज के दौरान हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। राजू वेंटिलेटर पर हैं। ऐसे में अलग-अलग सोर्सेज उनके स्वास्थ्य को लेकर कुछ जानकारियां सामने आ रही थी। ऐसे में शुक्रवार देर रात शेखर सुमन ने ट्वीट करके राजू की सेहत का ताजा हाल बताया था। उन्होंने लिखा कि अच्छी खबर है। राजू की अंगुलियों और कंधे में हरकत हुई है।

उन्होंने लिखा था कि डॉक्टरों के अनुसार अब चीजें पॉजिटिव दिख रही हैं। आपकी दुआएं रंग ला रही हैं। प्रार्थना करते रहिए। इससे पहले एक अन्य ट्वीट में शेखर ने लिखा- राजू श्रीवास्तव को पिछले 46 घंटों में होश नहीं आया है। उनकी सेहतमंदी के लिए सभी देशवासी दुआ करें। उन्हें खोया नहीं जा सकता। निश्चित रूप से वो लौटेंग। ईश्वर महान है। हर हर महादेव।

1 Comment

1 Comment

  1. mitolyn reviews

    January 27, 2026 at 5:48 PM

    **mitolyn reviews**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top