उत्तराखंड

Order: कारागार में सजा काट रहे कैदी जल्द होंगे फारिक, आदेश हुए जारी

देहरादून। गणतंत्र दिवस पर सजा माफ होने के बावजूद अभी भी 175 कैदी विभिन्न जेलों में सजा काट रहे हैं। और अपनी रिहाई का 26 जनवरी 2022 से इंतजार कर रहे हैं। तो वहीं, अब इन सभी 175 कैदियों का इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि इनके रिहाई के लिए प्रमुख सचिव गृह आरके सुधांशु ने आदेश जारी कर दिए हैं। दरअसल, 26 जनवरी को इन सभी कैदियों को रिहा किया जाना था जिसके लिए राज्यपाल ने अपनी संसृति भी दे दी थी। लेकिन विधानसभा चुनाव के लिए लागू आदर्श आचार संहिता के चलते इन्हें रिहा नही किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल में रचा गया चिकित्सा इतिहास, स्तन कैंसर पीड़िता का नया स्तन बनाकर सफल सर्जरी

जिसके बाद शासन ने इन कैदियों के रिहाई के आदेश जारी करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग से अनुमति भी मांगी थी। लेकिन अनुमति ना मिलने की वजह से इन कैदियों को रिहा नही किया गया। लेकिन अब इन सभी 175 कैदियों को रिहा किये जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। जारी किए गए आदेश के अनुसार उत्तराखंड राज्य के 6 जेलों और उत्तरप्रदेश की दो जेलों में बंद 175 कैदियों की रिहायी की जानी है।

यह भी पढ़ें 👉  मेयर अनीता अग्रवाल के नेतृत्व में औद्योगिक क्षेत्र को मिली नई सड़क, विकास को मिला पंख
116 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top