उत्तराखंड

राजनीति: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष औऱ रिक्त मंत्री पदों पर अभी मंथन जारी, प्रभारी ने ली बैठक… 

देहरादून। प्रदेश भाजपा संगठन में बदलाव की सुगबुगाहट से पार्टी में हलचल होने लगी है। माना जा रहा कि बदली परिस्थितियों में प्रदेश अध्यक्ष पद पर पार्टी बदलाव कर सकती है। इसके अलावा मुख्यमंत्री के लिए विधानसभा सीट का चयन होना है तो महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समेत कुछ अन्य पदों पर नई नियुक्तियां भी की जानी हैं। इस कड़ी में भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में भीतरघात की शिकायतों और 23 सीटों पर हार के कारणों की समीक्षा की। यही नही, इसकी रिपोर्ट को अनुशासन समिति को भी सौप दी गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  शुभ संयोगों की छाया में 19 मार्च से आरंभ होगी चैत्र नवरात्रि, पालकी पर विराजकर आएंगी जगतजननी:आचार्य दैवज्ञ

माना जा रहा कि दुष्यन्त गौतम, इन विषयों के संबंध में केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराएंगे। विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के बाद यह माना जा रहा था कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक को सरकार में मंत्री पद दिया जाएगा और अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब यह चर्चा चल रही है कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बदलने जा रही है। तर्क दिया जा रहा है कि धामी सरकार में तीन मंत्री पद रिक्त रखे गए हैं और हरिद्वार जिले को कोई मंत्री पद नहीं दिया गया है। ऐसे में कौशिक को मंत्री बनाकर हरिद्वार जिले को साधने का प्रयास किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री झंडे जी के दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब, दूनवासियों से गुलजार हुआ दरबार साहिब
105 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top