उत्तराखंड

पुलिस ने आईपीएल में सट्टा लगाने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, छह दबोचे

देहरादून। देहरादून की रायपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल पुलिस ने आईपीएल मैच में ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।

बता दें कि रायपुर थाना पुलिस ने सनराइजर हैदराबाद व पंजाब किंग्स आइपीएल मैच में सट्टा लगाते तीन मुख्य बुकी सहित छह को गिरफ्तार किया है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि गिरफ्तार इरशाद खान, सलीम व आसिफ तीनों पार्टनर के रूप में सट्टे बुके का काम करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वन विभाग मसूरी की सख्ती: बिना अनुमति कार्य पर कड़ी कार्रवाई, मुकदमा दर्ज

 

तीनों बुकी के ऊपर इनके बॉस काम करते हैं। तीनों स्टोरियों की ओर से पार्टनरशिप में गो एक्सचेंज नामक अवैध ऐप पर अपना ऑनलाइन अकाउंट खोला गया है। वह अपने बॉस से 22 हजार रुपये के एक लाख पॉइंट खरीदते हैं और उन पॉइंट के द्वारा अलग-अलग छोटे-छोटे स्टीरियों से सट्टा खिलाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. सिद्धार्थ कुडियाल का खुलासा: गर्मियां शरीर का नेचुरल रिचार्ज सिस्टम

 

तीनों सट्टेबाज अपनी आइडी से गो एक्सचेंज का लिंक देकर अन्य लोगों से आइडी पासवर्ड बनाते हैं, उसके बाद अपने पॉइंट्स उनको बेचते हैं। आरोपितों से सात लाख 65 हजार रुपये बरामद हुए हैं। आरोपितों की पहचान इरशाद खान निवासी भगत सिंह कॉलोनी रायपुर, सलीम निवासी इंद्र रोड, आसिफ निवासी इन्द्र रोड डालनवाला, शोएब निवासी भगत सिंह कॉलोनी, वसीम निवासी अधोईवावाला और योगेश वर्मा निवासी चंदन नगर के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड स्वास्थ्य मंत्रालय की पहल को मिली रफ्तार, मंत्री सुबोध उनियाल ने ABDM को बताया गेम चेंजर

The Latest

To Top