उत्तराखंड

Operation Ajay: इजरायल-हमास युद्ध के बीच जारी है भारत का ‘ऑपरेशन अजेय’, लौटे उत्तराखंड के 10 नागरिक

ऑपरेशन अजय के माध्यम से भारत सरकार द्वारा दो विशेष विमान से इस्राइल में फंसे भारतीय नागरिकों को दिल्ली वापस लाया गया, जिसमें उत्तराखंड के दस नागरिक भी शामिल थे। उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि द्वारा एयरपोर्ट पर सभी को रिसीव किया गया।

रविवार सुबह उत्तराखंड सदन दिल्ली में विश्राम एवं जलपान के बाद सभी की उनके गंतव्य स्थान के लिए आवश्क्यतानुसार व्यवस्था की गई। सकुशल वापस आने पर सभी ने भारत सरकार और राज्य सरकार को धन्यवाद कहा।

यह भी पढ़ें 👉  थराली आपदा के घायलों का एम्स ऋषिकेश में इलाज, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए सख्त निर्देश— लापरवाही बर्दाश्त नहीं

बता दें इससे पहले इस्राइल में फंसी देहरादून की एक युवती को ऑपरेशन अजय के माध्यम से सुरक्षित लाया गया। वहीं शुक्रवार को भी देहरादून के एक युवक और युवती को उनके घर पहुंचाया गया। दोनों को शुक्रवार सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि ने रिसीव किया।

यह भी पढ़ें 👉  49वें दिन भी अडिग रहा गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय का ऐतिहासिक आंदोलन

इनमें आयुष मेहरा देहरादून के रहने वाले हैं। वहीं, आरती जोशी रानीपोखरी की रहने वाली हैं। एयरपोर्ट से इन दोनों को उत्तराखंड सदन ले जाकर भोजन आदि की व्यवस्था की गई। इसके बाद दोपहर के वक्त सड़क मार्ग से दोनों को देहरादून भेजा गया था। देर शाम तक दोनों अपने-अपने घर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें 👉  बैठक: धामी सरकार के संज्ञान में पहुँचा विवाद, 29 अगस्त को निर्णायक बैठक
SGRRU Classified Ad

The Latest

To Top