उत्तराखंड

दिवस:भाजपा स्थापना दिवस पर अनिता ममगाईं का राष्ट्रसेवा को समर्पण, ध्वजारोहण कर दी शुभकामनाऐं

ऋषिकेश। भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को पूर्व महापौर अनिता ममगाईं ने अपने निवास पर परिवार संग पार्टी ध्वज फहराकर इस गौरवशाली दिन को उत्साहपूर्वक मनाया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन चुकी है, और इसमें सबसे बड़ा योगदान पार्टी के उन समर्पित कार्यकर्ताओं का है जिन्होंने सेवा, निष्ठा और राष्ट्र निर्माण को अपना ध्येय बना लिया।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड

पूर्व महापौर ने कहा, “भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘एकात्म मानवदर्शन’ और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को आत्मसात कर एक वैचारिक आंदोलन खड़ा किया है। पार्टी ने अंत्योदय, सुशासन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, और गरीब कल्याण को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।”

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड

उन्होंने बताया कि पार्टी की कार्यनीति पाँच मूल सिद्धांतों पर आधारित है, जिन्हें ‘पंच निष्ठा’ कहा जाता है—राष्ट्रवाद व राष्ट्रीय एकता, लोकतंत्र, सर्वधर्म समभाव, गांधीवादी समाजवाद और मूल्य आधारित राजनीति।

पूर्व महापौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि, “देश आज उनके मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक जागरण की दिशा में ऐतिहासिक प्रगति कर रहा है। भाजपा एक राजनीतिक दल से बढ़कर एक जनआंदोलन बन चुकी है, जिसमें हर वर्ग और हर आयु के लोग जुड़ रहे हैं।”

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड

ध्वजारोहण कार्यक्रम में उनके परिजन भी उपस्थित रहे और सभी ने पार्टी की उन्नति के लिए काम करते रहने का संकल्प लिया।

The Latest

To Top