उत्तराखंड

Independence Day: कांग्रेस भवन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को दी बधाई

देहरादून। आज पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ध्वजारोहण किया और वीर शहीदों को नमन किया। साथ ही उन्होंने देश और प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी में अमर हुतात्मा स्वामी श्रद्धानंद के 100वें बलिदान दिवस पर ऐतिहासिक श्रद्धांजलि समारोह

बता दें कि कांग्रेस सेवादल की ओर से कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के बागेश्वर उपचुनाव में व्यस्त होने के कारण पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराया। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि यह देश के इतिहास का सबसे महान दिन है। इस दिन सभी देशवासियों को आजादी मिली थी। उन्होंने कहा कि हमारे देश के वीर जवानों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया है, जिसकी बदौलत आज हम सब आजाद हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय की गोद में जीवनदान: हिम्स जौलीग्रांट में 18 सेमी ट्यूमर हटाकर युवक को मिला नया जीवन

 

 

SGRRU Classified Ad

The Latest

To Top