उत्तराखंड

बारिश-बर्फबारी और ठंड पर आस्था भारी, 47 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए चारों धाम के दर्शन

चारों धाम में इन दिनों रुक-रुककर बर्फबारी और वर्षा का क्रम जारी है। इससे तापमान शून्य से नीचे भी चला जा रहा है। लेकिन कड़कड़ाती ठंड के बावजूद भी तीर्थयात्रियों की आस्था बरकरार है। गुरुवार को केदारनाथ, बदरीनाथ और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी तो गंगोत्री में वर्षा होने से ठंड बढ़ गई। बावजूद इसके श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार रहा।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय में 77वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों को अपनाने का संदेश

 

भीषण सर्दी पर आस्था भारी 

चारों धाम में दिनभर तीर्थ यात्रियों की आवाजाही बनी रही। केदारनाथ में प्रशासन की अनुकूल मौसम में दर्शन की सलाह भी तीर्थ यात्रियों के कदम नहीं रोक सकी। पूरे दिन में 47,484 तीर्थ यात्रियों ने चारों धाम में दर्शन किए। वहीं, खराब मौसम का असर हेली सेवाओं पर भी पड़ा। केदारनाथ के लिए हवाई सेवाएं रुक-रुककर संचालित की गईं। बता दें कि खराब मौसम और ठंड के बीच दिनभर में गंगोत्री में 6705, यमुनोत्री में 7714, केदारनाथ में 13,065 और बदरीनाथ में 20,000 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

यह भी पढ़ें 👉  गणतंत्र दिवस पर रुड़की में संकल्पों की गूंज, मेयर अनीता ललित अग्रवाल ने दिलाई स्वच्छता और एकता की शपथ
SGRRU Classified Ad

The Latest

To Top