उत्तराखंड

मध्यप्रदेश के भाजपा प्रत्याशियों के लिए मंत्री सतपाल महाराज ने किया चुनाव प्रचार

देहरादून/मध्यप्रदेश। छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के बाद भाजपा के स्टार प्रचारक वरिष्ठ भाजपा नेता और उत्तराखंड के केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मध्यप्रदेश विधानसभा के चुनावी रण में भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में “खेलोत्सव-2025” का भव्य आगाज़, युवा जोश, ऊर्जा और अनुशासन से गूंजा विश्वविद्यालय परिसर

भाजपा के स्टार प्रचारक वरिष्ठ भाजपा नेता और उत्तराखंड के केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में कई जनसभाएं कर मध्यप्रदेश में पुनः भाजपा सरकार को सत्तारूढ़ करने का जनता से आह्वान किया। महाराज ने कहा कि यदि राज्य में विकास चाहिए तो भाजपा को विजय बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत कीजिए।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU के श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हृदय उपचार में रचा गया इतिहास

महाराज ने मध्यप्रदेश के प्रसवाडा, विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामकिशोर नानोह कांवरे, धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र से कालू सिंह ठाकुर, घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र से गंगा सज्जन सिंह के लिए धुआंधार प्रचार कर कई चुनावी जनसभाओं के माध्यम से भाजपा को विजय बनाने का जनता से अनुरोध किया। इस मौके पर अनेक भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU के श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हृदय उपचार में रचा गया इतिहास
SGRRU Classified Ad
SGRRU Classified Ad
SGRRU Classified Ad

The Latest

To Top