उत्तराखंड

MDDA का बुलडोजर एक्शन — भारद्वाज की अगुवाई में चार अवैध इमारतें सील

ऋषिकेश। अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रशासनिक सख्ती अब खुलकर जमीन पर दिखाई देने लगी है।

एसडीएम के निर्देश पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने सख्त रुख अपनाते हुए चार अवैध इमारतों को सील कर दिया। इस पूरी कार्रवाई की कमान संभाली सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज ने, जिनके नेतृत्व में टीम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेस क्लब महानगर रुड़की की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, पत्रकारिता को सेवा का मिशन बताया

प्राधिकरण की टीम ने स्पष्ट कर दिया कि बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण अब किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। नियमों को ताक पर रखकर बनाई गई इमारतों पर सीधे सीलिंग की कार्रवाई होगी — और यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

निर्मल बाग विस्थापित कॉलोनी में तीन अवैध इमारतों और हरिद्वार रोड स्थित पुरानी चुंगी क्षेत्र में एक अन्य भवन को सील कर प्रशासन ने साफ संदेश दे दिया है कि अब अवैध निर्माण के दिन गिने-चुने हैं। कार्रवाई के दौरान किसी भी विरोध या तनाव की आशंका को देखते हुए पुलिस बल भी पूरी तरह तैनात रहा।

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की में बजट संवाद: जनकल्याण और विकास पर सरकार का विजन सामने

लगातार हो रही सख्त कार्रवाई से अवैध निर्माण कराने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों के अनुसार कई संचालक कार्रवाई से बचने के लिए प्रभावशाली लोगों के संपर्क में जुटे हैं, लेकिन प्राधिकरण ने साफ कर दिया है — नियमों से समझौता नहीं होगा।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय मंच पर चमका हिम्स जॉलीग्रांट, वरिष्ठ विशेषज्ञ को मिला दोहरी फेलोशिप सम्मान

MDDA टीम ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा और अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई और तेज की जाएगी।

The Latest

To Top