ऋषिकेश- मां धारी देवी एवं भगवान नागराज शोभायात्रा यात्रा का तीर्थ नगरी ऋषिकेश आगमन पर महापौर अनिता ममगाई सहित बड़ी संख्या में श्रद्वालुओं ने स्वागत और अभिनंदन किया। मंगलवार को मां धारीदेवी की शौभायात्रा देवभूमि के पावन श्री भरत मंदिर पहुंची जहां श्री भरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य ने शौभायात्रा का अभिनंदन किया जिसके बाद हरिद्वार रवाना होने से पहले शौभायात्रा नगर निगम के शहीद स्मारक पर पहुंची जहां महापौर अनिता ममगाईं की अगुवाई में शौभायात्रा का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर महापौर ने कहा कि उत्तराखंड के कण-कण में देवी देवताओं का वास है। पूरे विश्व में देवभूमि के नाम से उत्तराखंड की विशेष पहचान है। देव संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए जिन उद्देश्यों को लेकर मां धारी देवी की शौभायात्रा उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से प्रराम्भ होकर विभिन्न राज्यों में निकाली जा रही है वह अद्भुत है। इसके जरिए उत्तराखंड के साथ उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल व मध्य प्रदेश राज्य के भी श्रद्वालुओं को मां धारी देवी के दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त होगा।
इस दौरान आचार्य सुंदरियाल, वेद प्रकाश शर्मा, डीएस गुसाईं,वीरेन्द्र शर्मा, पार्षद विपिन पंत, पार्षद राकेश मिया, गंभीर सिंह मेवाड़, बलवीर सिंह नेगी, रकम पोखरियाल, विक्रम भंडारी, युद्धवीर चौहान, दयाराम उनियाल, रामेश्वरी चौहान,उर्मिला डबराल, कमला पोखरियाल , पूर्णा राणा, सुशीला सजवान आदि मौजूद रहे।




Warning: Undefined variable $html in /home/u191003374/domains/thethpahadi.in/public_html/wp-content/plugins/custom-banners/custom-banners.php on line 473