उत्तराखंड

टनकपुर किरोड़ा नाले में तेज बहाव में बहा मैक्स वाहन, एक की मौत, कई घायल

टनकपुरः उत्तराखंड में भारी बरसात के बीच दुखद खबर सामने आ रही है। शुक्रवार को टनकपुर किरोड़ा नाले में मैक्स वाहन तेज बहाव में बहने से एक महिला की दुखद मौत हो गई। जबकि कई लोग हताहत हुए है। जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य प्रारंभ किया हुआ है। लोगों को निकाला जा रहा है। खबर लिखे जाने तक उपजिलाधिकारी पूर्णागिरि मौके पर मौजूद है। एसडीआरएफ , पुलिस द्वारा रैस्क्यू कार्य जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड

आ रही खबरों के अनुसार या घटना अभी कुछ समय पहले की बताई जा रही है उप जिला चिकित्सालय टनकपुर में 4 घायलों को लाया गया है,जिनका इलाज चल रहा है। जिनमें से एक महिला की मृत्यु हो गई है। बताया जाता है कि यह सभी लोग मैक्स पर सवार होकर जा रहे थे तभी किरोड़ा नाले में तेज बहाव में वह लोग बह गए यह सभी लोग उधम सिंह नगर जनपद के बताए जाते हैं उप जिलाधिकारी टनकपुर आकाश जोशी के नेतृत्व में रैस्क्यू जारी है। एक व्यक्ति को पुनः रैस्क्यू कर निकाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड

प्रात-09:30 AM पर पुलिस कन्ट्रोल रूम द्वारा आपातकालीन परिचालन केन्द्र, चम्पावत को बताया गया कि किरौडा नाले में 01 मैक्स वाहन बह गया है जिसमें लगभग 09 व्यक्ति सवार थे। जिनमें से 05 व्यक्तियों का निकाला गया है। जिन्हें 108 के माध्यम से उपजिला चिकित्सालय, टनकपुर भेजा गया था। जिसमें से 01 महिला की मृत्यु हो गयी है तथा 03 महिला 01 पुरूष का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड

The Latest

To Top