Sports

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए मानसी नेगी का चयन, चीन में लहराएगी देश का परचम

गोल्डन गर्ल के नाम से मशहूर मानसी नेगी ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्तराखंड समेत देश का मान बढ़ाया है। चीन में चल रहे वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में 20 किमी वॉक रेस के लिए उनका चयन हुआ है। मानसी इन दिनों चीन में ही हैं और वह इस चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालयन इंस्टिट्यूट में डिजिटल क्रांति: PACS सिस्टम से बदली स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

मानसी के कोच अनूप बिष्ट ने बताया, चीन के चेंगदू में 28 जुलाई से आठ अगस्त तक वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मानसी का चयन 20 किलोमीटर वॉक रेस के लिए हुआ है। मानसी पांच अगस्त को इसमें देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम सविन बंसल की सख्ती—जनता दर्शन में 212 शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

मूल रूप से चमोली जिले मझोठी गांव की रहने वाली मानसी ने पिछले साल गुवाहाटी में 11 से 15 नवंबर तक आयोजित 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंडर-20 महिला वर्ग की 10 हजार मीटर वॉक रेस में स्वर्ण पदक जीता था। मानसी ने 47:30:94 मिनट में दौड़ पूरी कर रिकॉर्ड बनाया था।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालयन इंस्टिट्यूट में डिजिटल क्रांति: PACS सिस्टम से बदली स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

 

 

The Latest

To Top