काशीपुर। काशीपुर के एक स्कूल में 12 साल के बच्चे की अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गयी। छात्र के परिजनों को जब इसका पता चला तो उनमें कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि छात्र अपराह्न बेहोश होकर गिर पड़ा। इससे पहले की स्कूल स्टॉफ बच्चे को अस्पताल लेकर जाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ वंदना वर्मा और एएसपी अभय प्रताप सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बता दें कि मेन बाजार रोड स्थित गोविन्द बल्लभ पन्त इण्टर मीडिएट कालेज में कक्षा आठ के छात्र 12 वर्षीय मोक्ष गुप्ता पुत्र सुबोध गुप्ता निवासी मौहल्ला रजवाड़ा आज दोपहर 12 बजे के आसपास अचानक गिर गया और बेहोश हो गया। इस दौरान छात्रों में हड़कंप मच गया। विद्यालय में छात्र की मौत की सूचना मिलते ही वहां भीड़ इक्टठा हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुटी है। बच्चे के शव को राजकीय चिकित्सालय अत्यंत परीक्षण के लिए भेज दिया है।




mitolyn reviews
January 26, 2026 at 7:22 AM
**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.