उत्तराखंड

Karwa Chauth 2023: उत्तराखंड सरकार का महिला कर्मचारियों को तोहफा, एक नवंबर को छुट्टी घोषित

राज्य सरकार ने महिला कार्मिकों को करवाचौथ का तोहफा दिया है। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने राज्य के शासकीय, अशासकीय कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में महिला कर्मचारियों के लिए एक नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सचिव विनोद कुमार सुमन ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में वन विभाग के सर्वे पर बवाल, मुख्यमंत्री से तत्काल रोक की मांग

हजारों महिला कामिकों को मिलेगा फायदा
करवाचौथ पर अवकाश का लाभ राज्य की हजारों महिला कार्मिकों को मिलेगा। करवाचौथ पर दफ्तर में अवकाश होने से महिलाएं पूजन के लिए जरूरी खरीददारी के साथ ही पर्व की अन्य तैयारियां आराम से कर सकती हैं।

बाजार हुए गुलजार
करवाचौथ को लेकर राज्य भर की महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। करवाचौथ पूजन सामग्री से बाजार सजे हुए हैं। साथ ही ब्यूटी पार्लर में भी महिलाओं की भीड़ लगी हुई है।त्योहारी सीजन में कपड़ा बाजार भी खूब गर्म है।

यह भी पढ़ें 👉  रजत जयंती वर्ष में पेंशनर्स संगठन की सराहनीय पहल, 63 मेधावी छात्राओं को मिलेगा सम्मान

पहाड़ में बढ़ रहा करवाचौथ का क्रेज
उत्तराखंड के पर्वतीय ग्रामीण इलाकों में भी करवाचौथ का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। छोटे छोटे कस्बों के बाजार भी करवाचौथ पूजन सामग्री से सजे हुए हैं। पिछले पांच साल के भीतर ग्रामीण इलाकों में करवाचौथ का व्रत लेने वाली महिलाओं की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में डीएम सविन बंसल की बड़ी पहल, देहरादून में जल्द दौड़ेंगी आधुनिक मिनी ईवी शटल बसें
SGRRU Classified Ad

The Latest

To Top