उत्तराखंड

कुमाऊं रेजिमेंट के सूबेदार की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर आंख हुई नम…

अल्मोड़ा: घर आए सेना के जवान की अचानक मौत से अल्मोड़ा में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। जिले में उस वक्त हर आंख नम हो गई जब जवान को अंतिम विदाई दी गई। बताया जा रहा है कि नौ कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात सूबेदार चंदन सिंह की तबीयत खराब होने की वजह से मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  अमृत वाटिका में वैदिक परंपरा के संग उपनयन संस्कार सम्पन्न

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अल्मोड़ा निवासी सूबेदार चंदन सिंह लखनऊ में तैनात थे। वह 30 अप्रैल को पहुंचे थे और 29 मई को उनको ड्यूटी पर वापस लौटना था। लेकिन ड्यूटी पर जाने से पहले ही रविवार शाम करीब छह बजे सूबेदार चंदन सिंह को अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई, उन्हें निजी वाहन से सीएचसी भिकियासैंण ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  चमक:खगोल विज्ञान के लिए प्रेरित हुए, राष्ट्रीय मंच पर चमके SGRR के नन्हें वैज्ञानिक

सूबेदार की मौत की खबर क्षेत्र में कोहराम मच गया। रानीखेत केआरसी से आए सेना के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। पुत्र संजय ने पिता के शव को मुखाग्नि दी और जवानों ने गार्ड ऑफ आनर देकर सूबेदार को अंतिम विदाई दी। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने पीछे 20 वर्षीय पुत्र संजय, 19 वर्षीय पुत्री तान्या और पत्नी सविता देवी को छोड़ गए।

यह भी पढ़ें 👉  वचन:टूटी साड़ी का टुकड़ा, टूटा नहीं भरोसा—धराली की राखी पर मुख्यमंत्री ने दिया सुरक्षा का वचन

 

कुमाऊं रेजिमेंट के सूबेदार की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर आंख हुई नम…

65 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top