उत्तराखंड

Waiting:विधानसभा भर्ती मामले मे मंत्री पर एक्शन या फिर देंगे इस्तीफा,हिल रही कुर्सी,,

देहरादून। विधानसभा बैकडोर भर्ती घोटाले मामले में विधानसभा अध्यक्ष की ओर से बनाई गई जांच समिति ने रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट के बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने आज 2016, 2020 और 2022 में हुई सभी नियम विरुद्ध भर्तियों को रद्द कर दिया है। इस फैसले के बाद सबसे बड़ा खतरा मौजूदा कैबिनेट मंत्री और तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की कुर्सी पर मंडरा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  MDDA का बुलडोजर एक्शन — भारद्वाज की अगुवाई में चार अवैध इमारतें सील

विधानसभा बैकडोरी भर्ती मामले में रद्द करने के फैसले के बाद अब भाजपा और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के पास केवल दो विकल्प बचे हुए हैं। पहला यह कि या तो भाजपा मंत्री को खुद पद से हटा दे या फिर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल खुद नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे दें।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून राजधानी के इस को-ऑपरेटिव बैंक पर कड़ी कार्रवाई, ग्राहक परेशान 

भाजपा के पास कांग्रेस को बैकफुट पर धकेलने का यही सबसे आसान मौका है और प्रेमचंद अग्रवाल भी अपनी कुछ साख बचा पाएंगे। हालांकि, लोग उनके भर्ती घोटाले को लेकर सामने आए बयानों के बाद से ही खासे गुस्से में हैं। कांग्रेस इस मामले को लेकर मुखर थी।

लेकिन, कांग्रेस के सामने संकट यह है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने इस मामले में बेबाक राय रखीं थी,साथ ही यह भी कहा था कि जो भी गलत होगा, उनको राजनीति छोड़ देनी चाहिए। अब सवाल यह है कि क्या पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल इस्तीफा देंगे या नहीं ? लेकिन एक बात तय है कि प्रेमचंद अग्रवाल की कुर्सी जरूर हिल सकती है

यह भी पढ़ें 👉  प्रेस क्लब महानगर रुड़की की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, पत्रकारिता को सेवा का मिशन बताया
1 Comment

1 Comment

  1. mitolyn

    January 26, 2026 at 5:07 PM

    **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top