उत्तराखंड

श्रीनगर में तीर्थयात्री ने पंखे से लटककर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ये बात…

श्रीनगर: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए देश-दुनिया से तीर्थयात्री आ रहे है। इस बीच पौड़ी से बड़ी खबर आ रही है। यहां बदरीनाथ से यात्रा कर लौटे तीर्थ यात्री ने होटल के कमरे में आत्महत्या कर ली है। पुलिस को मौके से ससाइड नोट बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालयन इंस्टिट्यूट में डिजिटल क्रांति: PACS सिस्टम से बदली स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एक तीर्थयात्री ने श्रीनगर में होटल में कमरा लिया गया था। यहां उन्होंने पंखे से लटककर जान दे दी। जिससे होटल में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला है, नोट में लंबे समय से आर्थिक तंगी से परेशानी का जिक्र किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम सविन बंसल की सख्ती—जनता दर्शन में 212 शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

मृतक की पहचान पुष्पेंद्र शर्मा पुत्र आरपी शर्मा, निवासी 61/272 श्यापुर, प्रताप नगर जयपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है। जिसकी उम्र करीब 40 वर्ष है। वहीं पुलिस ने पुष्पेंद्र के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

73 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top