उत्तराखंड

IMA POP 2022: 69 कैडेट ग्रेजुएट होकर भारतीय सैन्य अकादमी की मुख्यधारा में शामिल

देहरादून। आर्मी कैडेट कालेज के 69 कैडेट ग्रेजुएट होकर भारतीय सैन्य अकादमी की मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं। शुक्रवार को अकादमी के चेटवुड सभागार में आयोजित एसीसी के 120 वें दीक्षा समारोह में इन कैडेट को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की डिग्री प्रदान की गई।

 

विज्ञान और कला वर्ग के कैडेट को मिली उपाधि

यह भी पढ़ें 👉  धरती से आसमान तक: रामगढ़ के नन्हों ने प्रकृति संग समझा अंतरिक्ष का विज्ञान

आईएमए में अब एक साल का प्रशिक्षण लेकर यह कैडेट बतौर अधिकारी सेना में शामिल होंगे। उपाधि पाने वालों में 31 कैडेट विज्ञान और 38 कैडेट कला वर्ग के हैं। बता दें कि अकादमी के कमांडेंट ले. जनरल विजय मिश्रा ने कैडेट को दीक्षित किया। उन्होंने अफसर बनने की राह पर अग्रसर इन कैडेट के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू ने खोले ऑनलाइन शिक्षा के नए द्वार, यूजीसी मान्यता के साथ प्रवेश शुरू

 

इन्हें मिला पुरस्कार

1 चीफ आफ आर्मी स्टाफ मेडल में स्वर्ण- प्रबीन कुमार सिंह

रजत- आलोक सिंह

कांस्य- मनीष गिरी

2 कमांडेंट सिल्वर मेडल में सर्विस ट्रेनिंग- प्रबीन कुमार सिंह

कला-आलोक सिंह

विज्ञान- प्रबीन कुमार सिंह

10 दिसंबर को होगी पासिंग आउट परेड

बता दें कि 10 दिसंबर को भारतीय सैन्य अकादमी में होने वाली पासिंग आउट परेड में निरीक्षण अधिकारी सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे होंगे। इस दौरान देश-विदेश के 344 जेंटलमैन कैडेट बतौर अधिकारी अपने-अपने देश की सेना का अभिन्न अंग बनेंगे। जिनमें 10 मित्र देशों के 30 कैडेट शामिल हैं। इससे पहले शुक्रवार को आईएमए में ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट का विस्तार: पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ, सरकार हुई और मजबूत

 

84 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top