उत्तराखंड

मानवता:खून नालियों मे नहीं,नाडियों मे बहे,यही सन्देश दे जाते हैं निरंकारी मिशन के लोग,,

–ऋषिकेश ब्रांच मे एकत्र हुआ 78 यूनिट ब्लड–

ऋषिकेश। संत निरंकारी मिशन ऋषिकेश मे सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज की प्रेरणा से मानवता की सेवा के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन ऋषिकेश ब्रांच मे किया गया,जिसमे 78 यूनिट ब्लड एकत्र किया गया।

रविवार को आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ  शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल एवम जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह ने संयुक्त रूप से किया। संत निरंकारी मिशन द्वारा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के माध्यम से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत ब्रांच के सेवादल, के साध संगत के महापुरुषों ने मिलकर रक्तदान शिविर में भाग लिया। जिसमें 78 यूनिट ब्लड एम्स अस्पताल को दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में NRI की संपत्ति पर केयरटेकर का बड़ा कूटकांड!

प्रातः 10 बजे से रक्तदान के लिए निरंकारी भक्तो की लाइनें लगनी शुरू हो गई। रक्तदान के लिये 158 महापुरषों ने रजिस्ट्रेशन करवाया। जिसमें से 78 महात्मा ही रक्तदान कर सके। लगभग 80 महात्मा रक्तदान से वंचीत रह गये। एम्स ब्लड बैंक एच ओ डी गीता नेगी ने कहा संत निरंकारी मिशन मानवता की सेवा के लिए सदैव अग्रणी रहा है। सतगुरु के आशीर्वाद से रक्तदान करने वालो की लाइने लगी होती है। कोरोना काल मे जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह के मार्गदर्शन में उत्तराखंड के कई स्थानों पर रक्तदान किया गया। मिशन की सेवाएं सराहनीय है।

यह भी पढ़ें 👉  अचानक बजे मोबाइल फोन, ‘बेहद गंभीर चेतावनी’ ने मचाया हड़कंप

जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह ने कहा कि 1 यूनिट दिये गये ब्लड से 3 व्यक्तियों को जीवनदान दिया जा सकता है। रक्तदान से शरीर में कोई कमी नही होती। 18 से 65 वर्ष के स्वस्थ्य व्यक्ति हर 3 महीने के अंतराल के बाद रक्तदान कर सकता है।

जोनल इंचार्ज ने कहा कि 1 यूनिट दिये गये ब्लड से 3 व्यक्तियों को जीवनदान दिया जा सकता है। रक्तदान से शरीर में कोई कमी नही होती। 18 से 65 वर्ष के स्वस्थ्य व्यक्ति हर 3 महीने के अंतराल के बाद रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने से हमारे शरीर में किसी भी प्रकार की कोई कमी नही आती है। रक्तदान केवल मनुष्य जीवन में ही किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट का विस्तार: पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ, सरकार हुई और मजबूत

रक्तदान व्यवस्था ज्ञान प्रचारक, क्षेत्रीय संचालक, एरिया इंचार्ज पी एल रतूड़ी, केंद्रीय ज्ञान प्रचारक महादेव कुड़ियाल, शिक्षक महात्मा कृष्णा नन्द खंडूरी, ज्ञान प्रचारक धर्मेंद्र पयाल संचालक सेवादल, व साध संगत के भाई-बहनों ने प्रतिभाग किया। एम्स ऋषिकेश से डॉ गीता नेगी, डॉ वैदेही प्रशांथ, डॉ जूही भाटिया, वरुण, दीपेंद्र, नदीम, विजय, उषा, रीना, केदार, अस्मिता आदि मौजूद थे।

71 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top