उत्तराखंड

हलचल:सरकार मे बड़ी तैयारी,गिर सकती है मंत्रियों पर गाज,,

देहरादून। भाजपा हाईकमान ने उत्तराखंड सरकार में बड़ी सर्जरी का मूड बना लिया है। माना जा रहा है कि तीन-चार मंत्रियों पर गाज गिर सकती है। इसको लेकर पार्टी विभिन्न स्तरों से फीडबैक ले चुकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स,विधानसभा नौकरी घोटाले के सामने आने के बाद भाजपा हाईकमान उत्तराखंड सरकार के बारे में तमाम फीडबैक विभिन्न स्तरों से ले चुका है। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं का फीडबैक प्रमुख रूप से शामिल है। पहले दशहरा और फिर दीपावली के बाद सरकार के कुछ मंत्रियों पर एक्शन की बात उड़ती रही हैं। मगर, अभी तक ऐसा नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विश्व किडनी दिवस पर जागरूकता रैली, गुर्दा बचाने का दिया संदेश

इससे कहीं न कहीं जनता में भाजपा को लेकर तमाम सवाल उठ रहे हैं। खासकर विधानसभा नौकरी घोटाले को लेकर भाजपा लोगों के निशाने पर है। बहरहाल, अब हिमाचल विधानसभा चुनाव के बाद बड़ा एक्शन होने की बात कही जा रही है। इसके संकेत भी मिलने लगे हैं। कहा जा रहा है कि भाजपा हाईकमान उत्तराखंड सरकारी में बड़ी सर्जरी करने का मूड बना चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में फिजियोथेरेपी के भविष्य पर विशेष कार्यशाला, इंटर्न्स को मिला करियर मार्गदर्शन

इसमें तीन-चार मंत्रियों पर गाज गिरनी तय मानी जा रही है। इसमें कुछ पर कामकाज में प्रॉपर अटेंशन न देने तो कुछ पर अहम को लेकर गाज गिर सकती है। विधानसभा नौकरी घोटाले में भी एक्शन तय माना जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से भाजपा के भीतर से ही ये बात छनकर सामने आ रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विश्व किडनी दिवस पर जागरूकता रैली, गुर्दा बचाने का दिया संदेश

महराष्ट्र के राज्यपाल और राज्य के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी के उत्तराखंड दौरे के बाद तो कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। विपक्ष कांग्रेस भी भाजपा के अगले कदम पर नजर बनाए हुए है। विपक्ष को भी लगता है कि उत्तराखंड में भाजपा कुछ खास करने वाली है।

79 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top