उत्तराखंड

22 जनवरी को सभी शिक्षण संस्थानों का अवकाश

देहरादून। अयोध्या में भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन के उपलक्ष्य में राज्य के सभी स्कूल/कॉलेजों में 22 जनवरी को छुटटी रहेगी। कोषागार में आधे दिन की छुटटी घोषित की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम सविन बंसल की सख्ती—जनता दर्शन में 212 शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव दीपेंद्र चौधरी के हस्ताक्षर से आदेश जारी हुए हैं। इसके मुताबिक 22 जनवरी को अयोध्या में श्री रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत सभी स्कूल एवं कॉलेजों में छुटटी रहेगी। राज्य के सभी राजकीय कार्यालयों, कोषागारों औद्योगिक प्रतिष्ठानों में आधे दिन का अवकाश रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालयन इंस्टिट्यूट में डिजिटल क्रांति: PACS सिस्टम से बदली स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

The Latest

To Top