उत्तराखंड

उत्तराखंड में हेली सेवाओं को लगेंगे पंख, अब इन तीन जगहों से भी भरी जाएंगी उड़ानें

देहरादून। पर्यटन और तीर्थाटन की दृष्टिकोण से अहम देवभूमि की वादियों की हवाई सैर अब आसान और सुलभ हो रही है। प्रदेश सरकार सैलानियों को आकर्षित करने के लिए इन हेली सेवाओं का दायरा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। अब इसी क्रम में प्रदेश में तीन और जगहों के लिए हेली सेवा शुरु करने का फैसला लिया गया है।

तीन और हेली सेवाओं को जोडऩे की तैयारी

बता दें कि प्रदेश में तीन और हेली सेवाओं को जोडऩे की तैयारी चल रही है। जिसमें से दो हेली सेवाएं देहरादून से संचालित होंगी। इसमें देहरादून से नैनीताल और देहरादून से जोशीमठ हेली सेवा शामिल है। इसके साथ ही हल्द्वानी से मुनस्यारी को भी हेली सेवा के लिए उपयुक्त पाते हुए यहां भी हेली सेवा शुरू करने की तैयारी है। 

यह भी पढ़ें 👉  डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने श्यामपुर में व्यापारियों और जनता को जागरूक किया, घटे जीएसटी स्लैब की दी जानकारी

केंद्र सरकार की उड़ान योजना में खासी अहम भूमिका

हेली सेवाओं को विस्तार देने में केंद्र सरकार की उड़ान योजना की खासी अहम भूमिका है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश में अभी देहरादून से चिन्यालीसौड़, देहरादून से गौचर, देहरादून से टिहरी, देहरादून से श्रीनगर, देहरादून से अल्मोड़ा तथा हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के लिए हेली सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। साथ ही तीर्थाटन को देहरादून से केदारनाथ व चमोली जिले के विभिन्न स्थानों से केदारनाथ व हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवाएं संचालित की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  DM देहरादून सविन बंसल का सख्त फरमान – बजट का इंतजार नहीं, तुरंत बनेगी आपदा राहत व्यवस्था

 केंद्र को भेजा गया प्रस्ताव

वहीं सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने बताया कि प्रदेश में हेली सेवाओं को विस्तार देने की तैयारी चल रही है। इस कड़ी में विभाग ने उड़ान योजना के तहत नई हेली सेवाओं का प्रस्ताव केंद्र को भेजा है। केंद्र से इन सेवाओं को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। 

यह भी पढ़ें 👉  धामी बोले—हर वर्ग के उत्थान को समर्पित है हमारी सरकार
SGRRU Classified Ad

The Latest

To Top