उत्तराखंड

उत्तराखंड में आफत की बारिश, कहीं मलबे में डंपर फंसा, कहीं भूस्खलन से यातायात ठप

प्रदेश में इन दिनों मौसम करवट बदल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे नुकसान की खबरें भी सामने आ रही हैं। कहीं वाहन मलबे में दब गए हैं, तो कहीं जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।

 

बता दें कि पिथौरागढ़ के लिपुलेख-तवाघाट सड़क के पास भूस्खलन होने से यहां आवाजाही ठप हो गई हैं। जबकि बुधवार सुबह भारी बारिश के कारण उत्तरकाशी में एक डंफर मलबे में दब गई। वहीं मसूरी में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  धरती से आसमान तक: रामगढ़ के नन्हों ने प्रकृति संग समझा अंतरिक्ष का विज्ञान

 

मलबे में दबा डंपर

उत्तरकाशी के जखोल-सांकरी मोटर मार्ग पर गुहिंया घाटी के पास एक डंपर के उपर मलबा गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि अन्य कोई जनहानि नहीं हुई हैं। रास्ता आवाजाही के लिए अवरुद्ध हो गया है। पीडब्लूडी द्वारा मार्ग सुचारू करने की कार्रवाई की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू ने खोले ऑनलाइन शिक्षा के नए द्वार, यूजीसी मान्यता के साथ प्रवेश शुरू

 

चारधाम यात्रा यात्रा में खलल

 

वहीं केदारनाथ में भी बारिश के बीच ही श्रद्धालु धाम में दर्शन कर रहे हैं। उधर, यमुनोत्री धाम में लगातार बारिश के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट का विस्तार: पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ, सरकार हुई और मजबूत

 

लिपुलेख-तवाघाट सड़क बंद

पिथौरागढ़ के लिपुलेख-तवाघाट सड़क के पास भूस्खलन होने से यहां आवाजाही ठप हो गई हैं। यहां करीब 300 से ज्यादा यात्री फंस गए हैं। वहीं आदि कैलाश यात्री भी फंस गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार सड़क खुलने में कम से कम दो दिन का समय लग सकता हैं।

The Latest

To Top